भैंस चराने को ले दो गुटों में गोलीबारी, एक की मौत

Updated at : 06 Nov 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
भैंस चराने को ले दो गुटों में गोलीबारी, एक की मौत

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव में भैंस चराने के विवाद में केवई एवं श्रीराम नगर गांव के दो गुटों में शनिवार की देर शाम कई राउंड गोलीबारी हुई. गोलीबारी की इस घटना में धारो यादव की गोली लगने से मौत हो जाने एवं नीतीश कुमार के जख्मी हो जाने की सूचना है. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव में भैंस चराने के विवाद में केवई एवं श्रीराम नगर गांव के दो गुटों में शनिवार की देर शाम कई राउंड गोलीबारी हुई. गोलीबारी की इस घटना में धारो यादव की गोली लगने से मौत हो जाने एवं नीतीश कुमार के जख्मी हो जाने की सूचना है. बताया जाता है कि धारो यादव की भैंस एक खेत में घुस गयी थी.

इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर दीपनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. पुलिस की उपस्थिति में भी गोलीबारी किये जाने की सूचना है. इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई, मगर वे फोन नहीं उठा सके. समाचार प्रेषण तक दोनों गुटों में तनाव व्याप्त था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन