विद्यालय संचालन में गबन करने का आरोप

Updated at : 23 Oct 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय संचालन में गबन करने का आरोप

बिहारशरीफ : रहुई प्रखंड का मई फरीदा पंचायत के मध्य विद्यालय सैदल्ली में बिना बैठक के विद्यालय की राशि निकाल कर गबन करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि मध्य विद्यालय सैदल्ली में पिछले वर्ष 24 जून से ही रसोइया कुंति देवी व गीता कुमारी बिना बताये गायब है. जहां तक कुंति […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : रहुई प्रखंड का मई फरीदा पंचायत के मध्य विद्यालय सैदल्ली में बिना बैठक के विद्यालय की राशि निकाल कर गबन करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि मध्य विद्यालय सैदल्ली में पिछले वर्ष 24 जून से ही रसोइया कुंति देवी व गीता कुमारी बिना बताये गायब है. जहां तक कुंति देवी ने तो त्याग पत्र देकर फरार चल रही है. वहीं गीता देवी बिना बताये अब तक गायब है. जबकि एक मात्र रसोइया राजमणि यादव पद पर स्थापित है.

इतना नहीं बिना शिक्षा समिति के बैठक के ही विद्यालय के भवन निर्माण का पैसा निकाल कर गबन किये जाने का भी खुलासा किया गया है. इस आशय का एक पत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय अध्यक्ष द्वारा दिया गयाहै. जिसमें उचित कार्रवाई करते हुए एफआईआर की अनुशंसा भी की गई है.

बंद एमडीएम की सूचना ग्रामीणों द्वारा बार बार अधिकारियों को दिये जाने के बावजूद करीब सालभर एमडीएम कागजों पर चलते रहने की बात सामने आयी. प्रखंड एमडीएम प्रभारी श्रीसुंदररम ने बताया कि इस आशय की जानकारी पूर्व के एमडीएम प्रभारी मुकेश कुमार के दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. शनिवार को सुंदरम ने किसी तरह ग्रामीणों के शिकायत का निाराकरण करते हुए एमडीएम को चालू करवाया.

जबकि मौके पर पहुंचे ग्रामीण शशि राज कुमार, संतोष कुमार, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, दयानंद कुमार ने बताया कि भवन बनाने के नाम पर यहां पुराने भवन को तोड़ कर ईट तक बेचा गया है. इस संबंध में प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में पुराने ईंटा को बेचा गया था, जबकि बैठक नहीं बुलाये जाने के मुद्दे पर सचिव को बुलाने की बात कह कर टाल गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन