आरोपित विधायक राजबल्लभ को मिली दो दिनों की जमानत

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल एडीजे प्रथम शशिभूषण प्रसाद सिंह के समक्ष आरोपित विधायक राजबल्लभ यादव के वकील कमलेश कुमार व कनीय वीरमणी कुमार कुमार ने प्रोविजनल बेल के आदेश पर रखने की अरजी दाखिल करते हुए बहस किया. 19 अगस्त की रात्रि में आरोपित विधायक के पिता जेहल प्रसाद का 96 वर्ष […]
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल एडीजे प्रथम शशिभूषण प्रसाद सिंह के समक्ष आरोपित विधायक राजबल्लभ यादव के वकील कमलेश कुमार व कनीय वीरमणी कुमार कुमार ने प्रोविजनल बेल के आदेश पर रखने की अरजी दाखिल करते हुए बहस किया. 19 अगस्त की रात्रि में आरोपित विधायक के पिता जेहल प्रसाद का 96 वर्ष की अवस्था में पटना आवास पर निधन हो गया. आरोपित विधायक अपने पिता के बड़े संतान होने के कारण उनका दाह संस्कार में शामिल होना आवश्यक बताते हुए एडवोकेट ने मुखाग्नि तथा कर्मकांड के पूरे समय के लिए प्रोविजनल बेल का आदेश देने की प्रार्थना की. अभियोजन पक्ष से स्पेशल पीपी कैसर इमाम व अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद ने बहस करते हुए कहा कि दाह संस्कार अति आवश्यक हिंदू संस्कार है और इसका विरोध नहीं किया जा सकता है, लेकिन इन्हें स्काउट के साथ और निगरानी में भेजी जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




