घर पर पाकिस्तान का झंडा, दो हिरासत में

बिहारशरीफ : शहर के खरादी मोहल्ले में एक घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने उस झंडे को हटा दिया और घर की मालकिन शबाना अनवर और उसके रिश्तेदार शाकिब अनवर को हिरासत में ले लिया. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस इस बात […]
बिहारशरीफ : शहर के खरादी मोहल्ले में एक घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने उस झंडे को हटा दिया और घर की मालकिन शबाना अनवर और उसके रिश्तेदार शाकिब अनवर को हिरासत में ले लिया. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह पाकिस्तान का झंडा है या नहीं. बताया जाता है कि बुधवार की देर रात से ही शबाना अनवर के घर की छत पर यह झंडा लहरा रहा था. स्थानीय लोगों की मानें, तो शबाना अनवर ने घर में बेटे के लिए मन्नत मांगी थी. बेटे के जन्म के बाद से पाकिस्तानी झंडा जैसा दिखनेवाला झंडा लहराया जा रहा था.
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि मो जियाउद्दीन रजा खान व उनकी पत्नी शबाना अनवर के घर पर झंडा फहरा रहा था. पाकिस्तानी झंडा है या नहीं, इसकी जांच करायी जा रही है. जांच में पाकिस्तानी झंडा फहराये जाने की बात साबित होने पर मकान मालिक के खिलाफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




