नशामुक्ति केंद्र से 41 हुए स्वस्थ

Updated at : 14 Jul 2016 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्ति केंद्र से 41 हुए स्वस्थ

अब तक 369 नशेड़ियों की हुई काउंसेलिंग केंद्र में अब तक भरती हुए 45 मरीज बिहारशरीफ : अद्यतन नशेड़ियों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में संचालित नशामुक्ति केंद्र में करीब साढ़े तीन माह के दौरान अब तक 369 मरीजों की काउंसेलिंग की गयी. जिसमें से इलाज के लिए 45 लोगों को केंद्र में भरती […]

विज्ञापन

अब तक 369 नशेड़ियों की हुई काउंसेलिंग

केंद्र में अब तक भरती हुए 45 मरीज
बिहारशरीफ : अद्यतन नशेड़ियों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में संचालित नशामुक्ति केंद्र में करीब साढ़े तीन माह के दौरान अब तक 369 मरीजों की काउंसेलिंग की गयी. जिसमें से इलाज के लिए 45 लोगों को केंद्र में भरती किया गया. इस दौरान केंद्र में भरती मरीजों में से बेहतर इलाज के बाद 42 मरीज स्वस्थ होकर घर जाकर स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं
केंद्र में अभी मात्र एक मरीज हैं भरती
जिला नशामुक्ति केंद्र में अभी मात्र एक मरीज इलाज के लिए भरती है. जिसका केंद्र की ओर से चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा रही है. अब इक्के-दुक्के ही अद्यतन नशेड़ी इलाज के लिए केंद्र में पहुंच पा रहे हैं. जो मरीज आते हैं उसका पहले काउंसेलिंग केंद्र के कर्मी द्वारा की जाती है. जरूरत पड़ने पर नोडल अफसर की सलाह पर इलाज के लिए भरती किया जाता है. यह केंद्र पहली अप्रैल 2016 से संचालित है.
10 बेडों का बना है नशामुक्ति केंद्र
सदर अस्पताल में संचालित नशामुक्ति केंद्र में मरीजों के भरती के लिए दस बेड लगाये गये हैं. यह वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित है. इतना ही नहीं भरती मरीजों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी भी लगे हैं. साथ ही देश दुनिया की खबरों से अपडेट रहने व मनोरंजन के उद्देश्य से टीवी भी केंद्र में लगे हैं.
केंद्र में नोडल अफसर हैं तैनात
नशामुक्ति केंद्र में मरीजों के इलाज के लिए एक नोडल अफसर तैनात है. साथ ही ऑनकॉल डॉक्टर भी सहज रूप से बराबर उपलब्ध है. अद्यतन नशेड़यों की संख्या अधिक होने पर सहज रूप से इलाज के लिए नशामुक्ति केंद्र के अलावा एक अतिरिक्त नशामुक्ति केंद्र भी बन कर तैयार है.
इस नये केंद्र में 16 बेड की व्यवस्था की गयी है. जरूरत पड़ने पर यानी की दस से अधिक मरीज आ जाने की स्थिति में नये केंद्र में भरती किया जा सके. इस केंद्र को भी वातानुकूलित बनाया गया है. नशामुक्ति केंद्र में सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात हैं. केंद्र में तैनात सभी कर्मी रोस्टर के मुताबिक ड्यृटी करते हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
नशामुक्ति केंद्र में अद्यतन नशेड़ियों की बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध है. इलाज के बाद 41 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. डॉक्टर से लेकर कर्मी तक मरीजों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में बराबर तत्पर रहते हैं. भरती मरीजों को खाना व नास्ता भी समय पर उपलब्ध कराये जाते हैं.
डॉ शैलेंद्र कुमार,उपाधीक्षक,सदर अस्पताल बिहारशरीफ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन