सड़क अवरुद्ध कर बाइक सवार से लूटपाट

Updated at : 17 Dec 2015 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क अवरुद्ध कर बाइक सवार से लूटपाट

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के विंद थाने के झगडुआ मोड़ के पास अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दो बाइक सवार से हजारों की संपत्ति लूट ली. घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ मो सैर्फुर रहमान ने बताया कि इस लूटपाट की घटना में अपराधियों द्वारा बाइक सवार से दस हजार […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के विंद थाने के झगडुआ मोड़ के पास अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दो बाइक सवार से हजारों की संपत्ति लूट ली. घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ मो सैर्फुर रहमान ने बताया कि इस लूटपाट की घटना में अपराधियों द्वारा बाइक सवार से दस हजार रुपये व दो मोबाइल की लूट की गयी है.

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त स्थान पर जुटे अपराधी एक बरात बस को लुटने को लेकर जमा हुए थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया. घटना के बाद दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी है. एसडीपीओ ने बताया कि यह घटना मंगलवार की देर रात की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन