सफाई को लेकर निगम हुआ सजग

बिहारशरीफ : जिले में मतदान की प्रकिया शांतिपूर्ण संपन्न हो चुकी है. अब नगर निगम आगामी आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों की व्यवस्था में जुट गया है. छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर नगर निगम द्वारा योजना तैयार की जा रही है. शुक्रवार को नगर आयुक्त कौशल कुमार व सिटी मैनेजर संतोष कुमार […]
बिहारशरीफ : जिले में मतदान की प्रकिया शांतिपूर्ण संपन्न हो चुकी है. अब नगर निगम आगामी आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों की व्यवस्था में जुट गया है. छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर नगर निगम द्वारा योजना तैयार की जा रही है.
शुक्रवार को नगर आयुक्त कौशल कुमार व सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा ने शहर के सोहसराय सूर्य मंदिर, इमादपुर, बिहार क्लब, लोहगाणी, बाबा मणिराम अखाड़ा घाट, तकिया कला घाट, धनेश्वर घाट, शिवपुरी आदि विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. कई घाटों पर बदतर स्थिति को देखते हुए उसे क्रिटिकल घाट की सूची में शामिल किया गया है. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि घाटों की सफाई के लिए मजदूरों की टीम बनायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




