थरथरी में जागरूकता रैली 24 को

Updated at : 23 Sep 2015 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
थरथरी में जागरूकता रैली 24 को

थरथरी (नालंदा) : 24 सितंबर को प्रखंडस्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जिसको लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रामजी पासवान ने बताया कि 24 सितंबर को मध्य विद्यालय थरथरी से निकल कर मतदाता जागरूकता अभियान पूरे बाजार में जायेगा और कर्मियों द्वारा डीहा गांव से कांधुपीपर […]

विज्ञापन

थरथरी (नालंदा) : 24 सितंबर को प्रखंडस्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जिसको लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रामजी पासवान ने बताया कि 24 सितंबर को मध्य विद्यालय थरथरी से निकल कर मतदाता जागरूकता अभियान पूरे बाजार में जायेगा और कर्मियों द्वारा डीहा गांव से कांधुपीपर तक मोटरसाइकिल रैली निकाली जायेगी.

अभियान में शिक्षक, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सेविका-सहायिका, किसान सलाहकार, विकास मित्र व अन्य कर्मी भाग लेंगे. बैठक में सीओ सुक्रांत, राहुल, प्रभारी डॉ रविन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन