ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
Updated at : 24 Jun 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

चंडी (नालंदा) : अनियमित रूप से विद्यालय खुलने एवं बंद होने से नाराज थरथरी प्रखंड के श्रीनगर मध्य विद्यालय में मंगलवार को ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दी. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों की लापरवाही से न सिर्फ विद्यालय का नियमित संचालन बाधित हो रही है. बल्कि एक शिक्षक द्वारा शराब पी कर विद्यालय आने […]
विज्ञापन
चंडी (नालंदा) : अनियमित रूप से विद्यालय खुलने एवं बंद होने से नाराज थरथरी प्रखंड के श्रीनगर मध्य विद्यालय में मंगलवार को ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दी. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों की लापरवाही से न सिर्फ विद्यालय का नियमित संचालन बाधित हो रही है. बल्कि एक शिक्षक द्वारा शराब पी कर विद्यालय आने से बच्चों पर उसका नकारात्मक असर हो रहा है.
इस विद्यालय में सात शिक्षक हैं. बावजूद इसके विद्यालय समय पर नहीं खुलता है. ऐसा ग्रामीणों का कहना है. ग्रामीणों ने कहा कि यहां नियम नहीं शिक्षकों की मरजी चलती है, जिसे जो मन में आये करें. इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय सूत्रों का कहना है कि शिकायत की जांच करा कर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




