प्रसाद खाने से छह दर्जन लोग बीमार

Updated at : 14 Apr 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसाद खाने से छह दर्जन लोग बीमार

कतरीसराय : कतरसीराय बाजार स्थित संगत टोला में प्रसाद खाने से छह दर्जन लोग बीमार हो गये. बताया जाता है कि रामजी पासवान के घर में रविवार की संध्या सत्यनारायण स्वामी का पूजा हुआ था. पूजा का प्रसाद खाने के बाद लोगों को उलटी और दस्त होने लगा. आनने फानन में लोग पीएचसी कतरीसराय में […]

विज्ञापन
कतरीसराय : कतरसीराय बाजार स्थित संगत टोला में प्रसाद खाने से छह दर्जन लोग बीमार हो गये. बताया जाता है कि रामजी पासवान के घर में रविवार की संध्या सत्यनारायण स्वामी का पूजा हुआ था. पूजा का प्रसाद खाने के बाद लोगों को उलटी और दस्त होने लगा.
आनने फानन में लोग पीएचसी कतरीसराय में इलाज के लिए जहां चिकित्सक के गायब रहने के कारण स्थानीय पत्रकार की पहल पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर द्वारा मेडिकल टीम को कतरीसराय भेजा गया तब जाकर लोगों का इलाज शुरू हुआ. इसकी जानकारी जब सीएस डॉ शैलेंद्र नारायण को हुआ,तब डॉ नारायण ने स्वयं कतरीसराय पहुंच कर रोगियों का हालचाल लिया.
पीड़ित के परिजनों मुन्ना चौरसिया, कैलाश पासवान, दिनेश चौरसिया आदि ने सीएस से अस्पताल में एक्सपायर डेट की दवा मरीजों को देने की शिकायत की.इस पर सीएस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. देर रात्रि प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ शराफत हुसैन भी अस्पताल पहुंच कर रोगियों का हालचाल जाना. बीमार व्यक्तियों में सोनू कुमार,रोहित कुमार,नीतीश कुमार ,छोटी, विक्रम , राज , विमला देवी,अनुराधा कुमारी,आरती कुमारी ,शुभम, बबीता , उषा देवी,सहदेव पासवान आदि है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन