पटरी पर खड़े हो बना रहे थे टिकटॉक वीडियो, आ गयी ट्रेन

Updated at : 16 Oct 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
पटरी पर खड़े हो बना रहे थे टिकटॉक वीडियो, आ गयी ट्रेन

आधा दर्जन छात्र ट्रेन की चपेट में आने से बचे मुजफ्फरपुर : शहर के सटे रामदयालु नगर स्टेशन पर फोटो शूट कराने के दाैरान करीब आधा दर्जन छात्र ट्रेन की चपेट में आने से बच गये. इस दौरान रामदयालु स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया. इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी केवल नजारा देखते रहे. […]

विज्ञापन

आधा दर्जन छात्र ट्रेन की चपेट में आने से बचे

मुजफ्फरपुर : शहर के सटे रामदयालु नगर स्टेशन पर फोटो शूट कराने के दाैरान करीब आधा दर्जन छात्र ट्रेन की चपेट में आने से बच गये. इस दौरान रामदयालु स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया. इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी केवल नजारा देखते रहे. जानकारी के अनुसार, रामदयालु स्टेशन पर इन दिनों स्कूली छात्रों का गुट लगातार फोटो शूट व टिकटॉक वीडियो बनाता है.
शूट के दौरान अचानक बरौनी गोंदिया आ गयी. हालांकि ट्रेन के ड्राइवर के हॉर्न बजाने से वे वहां से हट गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रों के साथ इन दिनों नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है. इस वजह से यात्रियों को परेशानी होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन