आर्म्स एक्ट में तीन आरोपी दोषी करार, 12 को सुनवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2016 5:58 AM

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पीसी चौधरी ने शस्त्र अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत मंगलवार को तीन आरोपी पंकज चौधरी, मो. इकबाल एवं मो. इरशाद को दोषी करार दिया है. सजा के बिंदु पर 12 मई को सुनवाई होगी. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अभय […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पीसी चौधरी ने शस्त्र अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत मंगलवार को तीन आरोपी पंकज चौधरी, मो. इकबाल एवं मो. इरशाद को दोषी करार दिया है. सजा के बिंदु पर 12 मई को सुनवाई होगी. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अभय कुमार सिन्हा ने बहस में भाग लिया.

सत्रवाद संख्या 135/15 में शस्त्र अधिनियम की धारा 25-बीए, 25-1 बीए, 26-1 के तहत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकहासिम निवासी पंकज चौधरी, बरदह निवासी मो. इकबाल व कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज बाड़ा निवासी मो. इरशाद को उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान पर दोषी पाया है. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना पुलिस ने शिवगंज महावीर मंदिर के समीप इन लोगों के पास से 20 अर्धनिर्मित पिस्टल व 20 बैरल बरामद की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन