अपहृत गौतम का शव बरामद, विरोध में एनएच जाम

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरूदियारा निवासी गौतम यादव का शव तीन दिन बाद रविवार को गंगा नदी में रेल सह सड़क पुल के पाया के समीप बरामद किया गया. जिसका गला रेत कर एवं पेट फाड़ कर हत्या कर दिया गया था. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग […]

विज्ञापन

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरूदियारा निवासी गौतम यादव का शव तीन दिन बाद रविवार को गंगा नदी में रेल सह सड़क पुल के पाया के समीप बरामद किया गया. जिसका गला रेत कर एवं पेट फाड़ कर हत्या कर दिया गया था. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 को हेरूदियारा-डकरा के समीप जाम कर दिया. जिसके कारण यातायात बुरी तरह बाधित रहा.

प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार को गौतम यादव घोड़ी पर चढ़ कर दियारा गया था जो वापस नहीं लौटा. गौतम के पिता श्रीलाल यादव ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी थी. रविवार को उसका शव गंगा नदी में रेल पुल के पाये के समीप बरामद किया गया. अपराधियों ने उसकी गला एवं पेट फाड़ कर हत्या कर दी थी और शव को गंगा नदी में फेंक दिया था.

इस मामले में श्रीलाल यादव ने गांव के ही प्रमोद यादव उर्फ भोपट यादव, इंद्रजीत यादव, हल्ला यादव, किरो यादव, जीवन यादव, प्रभात मंडल सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. विदित हो कि हेरूदियारा का भोपट यादव कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. साथ ही गौतम यादव भी आपराधिक चरित्र का था. इधर स्थानीय ग्रामीणों ने हेरूदियारा डकरा के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ को जाम कर जहां घटना पर विरोध जताया. वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी व परिजनों की सुरक्षा की मांग की. बाद में एएसपी संजय कुमार सिंह के हस्तक्षेप से जाम को हटाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन