विद्यालय में मची अफरा-तफरी,बच्चों में खौफ
मुंगेर: महज एक पखवारे पूर्व लगातार तीन दिनों तक भूकंप के झटके से अभी बच्चे उबर भी नहीं पाये थे कि मंगलवार की दोपहर आयी तेज झटके ने बच्चों में खौफ पैदा कर दिया है. दोपहर 12:32 बजे जब बच्चे अपने-अपने कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे. उसी समय जोरदार झटके ने सबों को कपा […]
यूं तो इन विद्यालयों में दोपहर 01:30 बजे छुट्टी का समय निर्धारित था. किंतु एक बजे ही छुट्टी हो गयी और बच्चे बाहर निकल आये. अभिभावकों की भारी भीड़ विद्यालय परिसर से लेकर मुख्य सड़क तक लगी रही. ज्योंही बच्चे अपने अभिभावकों को देखते दौड़ कर उसके गले लग जाते. वर्ग 3 की छात्र आइशा जब अपने पिता को देखी तो दौड़ कर पिता के सीने से चिपक गयी और फूट-फूट कर रोने लगी. इसी कक्षा की सुनाक्षी दहशत में थी. उसकी आंखों में खौफ साफ झलक रही थी. पूछने पर भी वह चुपचाप खड़ी थी. बच्चों की दशा देख कर अभिभावक भी परेशान हो उठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










