प्रतिनिधि , मुंगेरसदर प्रखंड के नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप सुभाष चंद्र बोस तीन बटिया पर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के तत्वावधान में समाजवाद के चिंतक, भौतिकवादी दर्शन के प्रणेता कार्ल मार्क्स की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. उसकी अध्यक्षता कामरेड रामस्वरूप मंडल ने की. अंचल कमेटी के सचिव विजय कुमार मंडल ने कहा कि कार्ल मार्क्स का दर्शन आज की पूंजीवादी युग में भी प्रासंगिक है. मार्क्स 1848 ई. में कम्युनिष्ट घोषणा पत्र लिख कर दुनिया के मजदूरों : एक हो का नारा दिया था. उन्होंने 1853 ई में भारत की अर्थ व्यवस्था पर एक लेख लिखा. मार्क्स द्वारा लिखित दास कैपिटल में भारत की चर्चा सैकड़ों बार की गयी है. जिसमें उन्होंने कहा था कि पूंजीवादी अपना कब्र खोद रहा है. भारत को आजाद होने से कोई नहीं रोक सकता है. मनियारचक शाखा के मंत्री रामावतार पंडित ने कहा कि मार्क्स चिंतक और विचारक थे. जनता को भौतिकवादी वैज्ञानिक, समाजवाद की ओर सोचना चाहिए. रामस्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री को विदेश यात्रा से फूर्सत नहीं है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, किसान, खेती हर मजदूर विरोधी है. 14 मई को 2015 को पटना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा विशाल प्रतिरोध मार्च निकाली जायेगी. जिसमें मुंगेर से बड़ी संख्या में पार्टी के लोग भाग लेंगे. मौके पर चंद्रदेव चौधरी, पवन दास, विनोदी मंडल, सखीचंद्र मेहता, महेंद्र शर्मा मौजूद थे.
समारोह पूर्वक मनायी गयी कार्ल मार्क्स की जयंती
प्रतिनिधि , मुंगेरसदर प्रखंड के नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप सुभाष चंद्र बोस तीन बटिया पर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के तत्वावधान में समाजवाद के चिंतक, भौतिकवादी दर्शन के प्रणेता कार्ल मार्क्स की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. उसकी अध्यक्षता कामरेड रामस्वरूप मंडल ने की. अंचल कमेटी के सचिव विजय कुमार मंडल ने कहा कि कार्ल […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement