सात निश्चय योजनाओं की आज आयुक्त करेंगे समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 8:07 AM
मुंगेर : मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल शुक्रवार को मुंगेर जिले में चल रहे सात निश्चय के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही मुंगेर एवं जमालपुर शहर में शहरी जलापूर्ति योजना के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की जाएगी. समीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही […]
मुंगेर : मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल शुक्रवार को मुंगेर जिले में चल रहे सात निश्चय के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही मुंगेर एवं जमालपुर शहर में शहरी जलापूर्ति योजना के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की जाएगी. समीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. माना जा रहा है कि राज्यस्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही समीक्षा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त जिलावार योजनाओं की समीक्षा करेंगे ताकि सात निश्चय के योजनाओं की पूरी स्थिति सामने आ सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










