चुनाव को लेकर 10 हार्डकोर नक्सलियों की बनी सूची
Updated at : 15 Mar 2019 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर रेंज के डीआइजी मनु महाराज ने इस क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय में आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर हार्डकोर नक्सलियों की सूची मंगायी है. जिसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. चूंकि पूर्व में लोकसभा चुनाव के दौरान माओवादियों ने सीआरपीएफ जवानों को अपना निशाना […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर रेंज के डीआइजी मनु महाराज ने इस क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय में आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर हार्डकोर नक्सलियों की सूची मंगायी है.
जिसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. चूंकि पूर्व में लोकसभा चुनाव के दौरान माओवादियों ने सीआरपीएफ जवानों को अपना निशाना बनाया था और लोकतंत्र के इस महापर्व को प्रभावित करने की कोशिश की थी.
इसलिए अब पुलिस प्रशासन नक्सलियों पर नकेल कसने की पूरी व्यवस्था कर ली है. डीआइजी ने बताया कि नक्सलियों से पहले भी अपील किया गया है कि वे मुख्यधारा से जुड़े अन्यथा कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि हार्डकोर नक्सली की सूची मंगवाई गयी है और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि प्रशासन हर हाल में शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर प्रतिबद्ध है. विदित हो कि गत जमुई लोकसभा चुनाव के दौरान खड़गपुर के भीमबांध क्षेत्र में माओवादियों ने विस्फोट कर दो सीआरपीएफ के जवानों को मार डाला था. इसे देखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन कोई भी चूक नहीं करेगी.
ये हैं हार्डकोर नक्सली
प्रवेश दा उर्फ अनुज दा उर्फ अमलेश दा. सिद्धू कोड़ा उर्फ मुंशी कोड़ा. वालेश्वर कोड़ा उर्फ मुखिया जी. अर्जुन कोड़ा. नेपाली यादव. राजकिशोर यादव. अरविंद यादव उर्फ अरविंद दा. नागेशवर कोड़ा. गोपाल दास. सुरेश कोड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




