शराब बरामदगी के मामले में तीन को दस-दस वर्ष की सजा

मुंगेर : जमालपुर थाना क्षेत्र के जुबली वेल से 138 पाउच देशी शराब बरामदगी के मामले में शुक्रवार को तीन आरोपित पारो मांझी, कर्ण कुमार व शहंशाह मांझी को बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत दस-दस वर्ष की सजा व एक-एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनायी गयी. उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश सह अपर […]
मुंगेर : जमालपुर थाना क्षेत्र के जुबली वेल से 138 पाउच देशी शराब बरामदगी के मामले में शुक्रवार को तीन आरोपित पारो मांझी, कर्ण कुमार व शहंशाह मांझी को बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत दस-दस वर्ष की सजा व एक-एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनायी गयी. उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश सह अपर सत्र न्यायाधीश पंचम त्रिभुवन नाथ ने उपलब्ध साक्ष्य व गवाहों के बयान के आधार पर तीनों आरोपितों को उत्पाद अधिनियम के तहत दोषी पाया और सजा सुनायी. एक-एक लाख रुपये जुर्माना की रकम अदा नहीं करने पर आरोपित को छह-छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से उत्पाद अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह ने बहस में भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










