सरकारी कार्यालयों पर है विभाग का करोड़ों का बकाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2017 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर में उपभोक्ता व व्यवसायी पर तो विद्युत विभाग का बकाया है ही, लेकिन सरकारी कार्यालयों पर तो करोड़ों का बकाया है. नगर निगम पर 1 करोड़ 3 लाख रुपये का बकाया है, जो निगम प्रशासन पेमेंट नहीं कर रहा है. जबकि शिक्षा विभाग पर 50 से 55 लाख रुपये का बकाया है. […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर में उपभोक्ता व व्यवसायी पर तो विद्युत विभाग का बकाया है ही, लेकिन सरकारी कार्यालयों पर तो करोड़ों का बकाया है. नगर निगम पर 1 करोड़ 3 लाख रुपये का बकाया है, जो निगम प्रशासन पेमेंट नहीं कर रहा है. जबकि शिक्षा विभाग पर 50 से 55 लाख रुपये का बकाया है.
समाहरणालय, सर्किट हाउस, सूचना भवन, डीसीएल ऑफिस, ऑडिटोरियम, इंडोर स्टेडियम सहित दर्जन भर विभागों पर 1 करोड़ से अधिक का बकाया चल रहा है. पीएचइडी विभाग पर 17 से 18 लाख रुपये वर्षों से बकाया है. इसका भुगतान विद्युत विभाग को नहीं किया जा रहा है. अब जीएम रेवेन्यू ने आदेश दे दिया कि बकायेदार विभागों का विद्युत संबंध अविलंब विच्छेद कर दें. इसके कारण स्थानीय स्तर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










