सीएस पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप

मुंगेर : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा निरीक्षण के दौरान विभिन्न दवा आपूर्तिकर्ताओं ने लंबित बकाया भुगतान को लेकर सिविल सर्जन पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया. आरके ट्रेडर्स के रामकृष्ण सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि पिछले अप्रैल माह से अबतक 12,37,760 रुपये का बकाया पड़ा हुआ है. सिविल सर्जन से बकाये […]
मुंगेर : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा निरीक्षण के दौरान विभिन्न दवा आपूर्तिकर्ताओं ने लंबित बकाया भुगतान को लेकर सिविल सर्जन पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया. आरके ट्रेडर्स के रामकृष्ण सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि पिछले अप्रैल माह से अबतक 12,37,760 रुपये का बकाया पड़ा हुआ है. सिविल सर्जन से बकाये के भुगतान को लेकर कहा जाता है तो वह सभी दवा आपूर्तिकर्ताओं को अपने निवास पर बारी-बारी से कमीशन तय करने को बुलाते हैं.
वहीं नाम नहीं छापने की शर्त पर दरभंगा से आये दो आपूर्तिकर्ता, पटना से आये तीन आपूर्तिकर्ता तथा मुंगेर के तीन आपूर्तिकर्ताओं ने भी कहा कि लंबित बकाया के भुगतान को लेकर सिविल सर्जन द्वारा कमीशन की मांग की जाती है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जांचोपरांत कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










