सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक

Published at :23 Aug 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक

मुंगेर : भाजपा के जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता तथा जिला प्रवक्ता दीपक कुमार यादव ने कहा है कि तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक है़ तीन तलाक असंवैधानिक सामाजिक कुरीति है, जिससे मुस्लिम महिलाएं हमेशा डरी, सहमी तथा भयभीत रहती है़ं विश्व में दर्जनों ऐसे देश हैं जहां असंवैधिक तीन तलाक कानून को समाप्त […]

विज्ञापन

मुंगेर : भाजपा के जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता तथा जिला प्रवक्ता दीपक कुमार यादव ने कहा है कि तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक है़ तीन तलाक असंवैधानिक सामाजिक कुरीति है, जिससे मुस्लिम महिलाएं हमेशा डरी, सहमी तथा भयभीत रहती है़ं विश्व में दर्जनों ऐसे देश हैं जहां असंवैधिक तीन तलाक कानून को समाप्त कर दिया गया है़

उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है, उसे मुस्लिम समाज को स्वीकार करना चाहिए़ वहीं भाजपा नेता कृष्णा मंडल ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है़ उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मिलने वाली आजादी का इशारा कर दिया था़ अब मुस्लिम महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर हक मिलेगा तथा वह भी देश के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन