बागवानी मद में Rs 45 हजार खर्च, पर फूल के दर्शन नहीं

मधुबनी : सदर अस्पताल को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए परिसर के खाली स्थानों पर बागवानी लगाने की कवायद रोगी कल्याण समिति द्वारा किया जाता है. पर यह संबंधित विभाग के लिये कमाई का जरिया बना हुआ है. आलम यह है कि जिस बागवानी के नाम पर हर साल 40 हजार से 50 हजार […]
मधुबनी : सदर अस्पताल को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए परिसर के खाली स्थानों पर बागवानी लगाने की कवायद रोगी कल्याण समिति द्वारा किया जाता है. पर यह संबंधित विभाग के लिये कमाई का जरिया बना हुआ है. आलम यह है कि जिस बागवानी के नाम पर हर साल 40 हजार से 50 हजार रुपये खर्च किये जाते हैं वहां साल में मुश्किल से एक दो माह ही
दस से बीस गेंदा फूल ही दिखाई देता है. नहीं तो सालों भर परिसर में बगीचे व फूल की जगह गंदगी व कचरे का ही अंबार लगा रहता है. खाली स्थानों पर बागवानी में फूलों की जगह बड़े छोटे झाड़- झंखाड़ ही दिखाई देता है. चालू वर्ष में अस्पताल परिसर के सीएस कार्यालय के समीप लगाये गये बागवानी में 43 हजार 41 रुपये खर्च किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










