राज्य स्तरीय किसान मेले में जायेंगे 525 किसान

Published at :19 Feb 2014 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय किसान मेले में जायेंगे 525 किसान

मधुबनीः पटना में 19 फरवरी से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान मेला में जिले के 525 किसान जायेंग़े मधुबनी जिला के किसानों के लिये पटना में 20 फरवरी को कृषि यंत्र का मेला आयोजित होगी़ इसमें जिले के किसान कई उन्नत व आधुनिक कृषि यंत्र की खरीद अनुदानित दर पर करेंग़े. जिला कृषि पदाधिकारी […]

विज्ञापन

मधुबनीः पटना में 19 फरवरी से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान मेला में जिले के 525 किसान जायेंग़े

मधुबनी जिला के किसानों के लिये पटना में 20 फरवरी को कृषि यंत्र का मेला आयोजित होगी़ इसमें जिले के किसान कई उन्नत व आधुनिक कृषि यंत्र की खरीद अनुदानित दर पर करेंग़े. जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी बीएओ व कृषि समन्वयक को इस मेला को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया है. कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के वेटनरी कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय किसान मेला में जिले के 525 किसान की जाने की संभावना है़.

इन किसानों में से वैसे किसान पटना जाने वाले हैं जो जिला में लक्ष्य नहीं रहने के कारण कृषि यंत्र खरीद करने से वंचित रह गये हैं. राज्य स्तरीय किसान मेला में कई आधुनिक व बड़े यंत्र उपलब्ध रहेगा़ . इसकी खरीद किसान अनुदानित दर पर कर सकेंग़े. इसके लिये किसानों की सूची समय से विभाग को भेजने का निर्देश सभी बीएओ व किसान समन्वयक को जिला पदाधिकारी के के झा ने बैठक में दिया है़.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया है कि राज्य स्तरीय किसान मेला में किसान अनुदानित दर पर कृषि यंत्र की खरीद कर सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन