बिजली विभाग में एक सप्ताह में 60 लाख जमा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2016 6:22 AM
मधुबनी : बिजली विभाग जैसे ही पुराने नोट से विपत्र जमा लेने लगा ,विभाग में विपत्र जमा करने को लेकर लोगों का भीड़ लग गया. मधुबनी में 11 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक लगभग 60 लाख रुपया लोगों ने बिजली बिल का जमा किया. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल 16 के बाद […]
मधुबनी : बिजली विभाग जैसे ही पुराने नोट से विपत्र जमा लेने लगा ,विभाग में विपत्र जमा करने को लेकर लोगों का भीड़ लग गया. मधुबनी में 11 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक लगभग 60 लाख रुपया लोगों ने बिजली बिल का जमा किया. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल 16 के बाद अभी तक किसी महीना में इतना रकम विपत्र के विरुद्ध जमा नहीं हुआ था.
सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि उपभोक्ता के सुविधा के लिए विभाग द्वारा चार जमा काउंटर बनाया गया है.साथ ही पानी का व्यवस्था भी किया गया है. श्री कुमार ने बताया कि प्रति दिन 10 बजे से शाम के 7 बजे तक काउंटर खोला जाता है. 24 नवंबर तक उपभोक्ता को यह सुविधा दी जायेगी. श्री कुमार ने बताया कि पुराने बकायेदार भी अपना बकायेदार भी अपना विपत्र जमा कर सकते है. 50 हजार से ज्यादा जमा करने वाला उपभोक्ता अपना पेन कार्ड का फोटो कॉपी जरूर लगाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










