डीएसपी के हाउस गार्ड पर धारदार हथियार से हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2016 2:11 AM
फुलपरास : डीएसपी के हाउस गार्ड को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार की रात धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया गया. घायल हाउस गार्ड को डीएसपी उमेश्वर चौधरी एवं अन्य गार्डो के द्वारा अनुमंडल रेफरल अस्पताल इलाज के लिये लाया गया. अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर रामनरेश चौधरी ने घायल हाउस गार्ड की हालत […]
फुलपरास : डीएसपी के हाउस गार्ड को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार की रात धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया गया. घायल हाउस गार्ड को डीएसपी उमेश्वर चौधरी एवं अन्य गार्डो के द्वारा अनुमंडल रेफरल अस्पताल इलाज के लिये लाया गया. अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर रामनरेश चौधरी ने घायल हाउस गार्ड की हालत गंभीर देख कर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है.
डीएसपी श्री चौधरी ने बताया कि हाउस गार्ड शेख हैदर अंसारी रात में खाना खाकर घोघरडीहा – लौकहा मुख्य सड़क पर जा रहे थे. अचानक ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनुमंडल कार्यालय के सामने ही उन्हें ब्लेड से बुरी तरह घायल कर दिया . घायल गार्ड के सीने से लेकर पेट तक किसी तेज हथियार से गहरा जख्म होने के निशान हैं. हालांकि बेहोश होने के कारण घायल गार्ड का बयान नहीं लिया जा सका है. डीएसपी ने बताया कि हाउस गार्ड के रूप में श्री हैदर कार्यरत थे. इनका बयान आने के बाद ही मामलों का खुलासा हो सकेगा. इधर, थाना अध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










