शराब के नशे में तीन युवक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 1:26 AM

विज्ञापन

मधुबनी/मधवापुर : नेपाल के मटिहानी से शराब पीकर लौट रहे बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव के तीन युवक उत्पाद विभाग के मोबाइल टीम के हत्थे चढ़ गये. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि तीनों युवक क्रमश: आनंद मिश्र, रौशन कुमार साह एवं नंद लाल मिश्र गुरुवार की देर शाम साढे़ सात बजे नेपाल के […]

विज्ञापन

मधुबनी/मधवापुर : नेपाल के मटिहानी से शराब पीकर लौट रहे बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव के तीन युवक उत्पाद विभाग के मोबाइल टीम के हत्थे चढ़ गये. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि तीनों युवक क्रमश: आनंद मिश्र, रौशन कुमार साह एवं नंद लाल मिश्र गुरुवार की देर शाम साढे़ सात बजे नेपाल के मटिहानी से अल्टो कार संख्या बीआर 06 से लौट रहा था. भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान जब पूछताछ के लिए इन युवकों के गाड़ी को रोका तो ये जवान के साथ बदतमीजी करने लगे. तैनात जवान ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष और अपने अधिकारियों को दी.

इन अधिकारियों के पहुंचते ही उत्पाद विभाग द्वारा गठित मोबाइल टीम भी सीमा पर पहुंच गयी और ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच कर शराब के नशे में धुत इन युवकों को हिरासत में लेकर शुक्रवार की सुबह नियम संगत धारा के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इन युवकों के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत शराबबंदी के बाद भी शराब सेवन करने के जुर्म में मधवापुर थाना कांड संख्या 36/016 दर्ज कराया गया है. मोबाइल टीम में शैलेंद्र कुमार तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, सिंटू कुमार एवं मिथुन कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन