छठे चरण के मतदान के लिए प्रचार चरम पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 5:33 AM

विज्ञापन

बाबूबरही व फुलपरास प्रखंड में 14 को होगा मतदान आज शाम थमेगा प्रचार मधुबनी : पंचायत चुनाव में 5 चरण में 10 प्रखंडों का चुनाव सोमवार को संपन्न् हो गया. छठे चरण में बाबूबरही व फुलपरास प्रखंड के 34 पंचायतों का चुनाव 14 मई मतदान होना है. इन दोनों प्रखंडों में पंचायतों में खड़े प्रत्याशियों […]

विज्ञापन

बाबूबरही व फुलपरास प्रखंड में 14 को होगा मतदान

आज शाम थमेगा प्रचार
मधुबनी : पंचायत चुनाव में 5 चरण में 10 प्रखंडों का चुनाव सोमवार को संपन्न् हो गया. छठे चरण में बाबूबरही व फुलपरास प्रखंड के 34 पंचायतों का चुनाव 14 मई मतदान होना है. इन दोनों प्रखंडों में पंचायतों में खड़े प्रत्याशियों द्वारा प्रचार अभियान को तेज कर दिया है. मतदान दिवस नजदीक आने के कारण प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान में भी तेजी देखी जा रही है.
आज शाम चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त हो रही है
शाम 5 बजे के बाद प्रत्याशी घर घर जाकर चुनाव प्रचार करेगें. पंचायत चुनाव में छठे चरण के चुनाव में 14 मई शनिवार को फुलपरास की 14 पंचायतों एवं बाबूबरही की 20 पंचायतों में मतदान होगा. बाबूबरही की 20 पंचायतों में 133301 मतदाताओं में 70675 पुरुष एवं 62416 महिला मतदाता है. बाबूबरही में 238 भवनों पर 278 मतदान केंद्र बनाए गए है. यहां 274 वार्डों में चुनाव होना है. वहीं फुलपरास प्रखंड के 14 पंचायतों में 107 मतदान केंद्र भवन पर 211 मतदान केंद्र बनाए गए है. यहां 200 वार्डों में चुनाव होना है. फुलपरास प्रखंड के 14 पंचायातें मे कुल मतदाता 104895 मतदाता है. इनमें 54383 पुरुष एवं 50509 महिला मतदाता है. फुलपरास व बाबूबरही प्रखंड में 53 जिला परिषद, 292 पंचायत समिति सदस्य, 346 मुखिया, 173 सरपंच, 1278 ग्राम पंचायत सदस्य एवं 682 ग्राम कचहरी पंच के प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. मतदान की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रशासन भी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन