शिक्षक के घर से चार लाख की चोरी
मधुबनी : नगर से सटे राजनगर थाना क्षेत्र के विद्यापति कॉलोनी में चोरों ने बुधवार की रात में एक मकान में ताला तोड़ कर करीब चार लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. गृह स्वामी कृष्णदेव मिश्र अपनी माता की बरसी काे ले पैतृक गांव कोठिया पट्टी टोल गये थे. चोरों ने सूने […]
मधुबनी : नगर से सटे राजनगर थाना क्षेत्र के विद्यापति कॉलोनी में चोरों ने बुधवार की रात में एक मकान में ताला तोड़ कर करीब चार लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. गृह स्वामी कृष्णदेव मिश्र अपनी माता की बरसी काे ले पैतृक गांव कोठिया पट्टी टोल गये थे.
चोरों ने सूने घर में सीढ़ी के सहारे प्रवेश किया. इसके बाद तीन कमरों रखे ट्रंक एवं आलमारी को तोड़कर नकद दस हजार रुपये, ढाई भर सोना, कंप्यूटर सहित साड़ी एवं बच्चों के खिलौना तक ले गया. चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गयी, लेकिन समाचार लिखने तक पुलिस नहीं पहुंची थी. श्री मिश्रा भराम उच्च विद्यालय झंझारपुर में कार्यरत हैं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










