पंचायत कार्यकारिणी ही करेगी गड़बड़ी की जांच

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : मनरेगा में हुई अनियमितता एवं गबन की जांच अब सीधे पंचायत कार्यकारणी ही करेंगी. झंझारपुर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता विद्यु भूषण चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल कुमार के द्वारा मनरेगा में मजदूरी गबन की मिली एक जांच पर यही टिप्पणी करते हुए फाइल उन्हें लौटा दी है ग्रामीण विकास विभाग के दिशा निर्देशों […]

विज्ञापन

झंझारपुर : मनरेगा में हुई अनियमितता एवं गबन की जांच अब सीधे पंचायत कार्यकारणी ही करेंगी. झंझारपुर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता विद्यु भूषण चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल कुमार के द्वारा मनरेगा में मजदूरी गबन की मिली एक जांच पर यही टिप्पणी करते हुए फाइल उन्हें लौटा दी है

ग्रामीण विकास विभाग के दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए डीसीएलआर ने फाइल पर इस आशय की टिप्पणी की है. मामला मधेपुर प्रखंड के बांकी पंचायत में मनरेगा में मजदूरी मद में कथित अनियमितता से संबंधित है. इस मामले में कार्यक्रम पदाधिकारी मधेपुर की शिथिलता एवं समय से जांच प्रतिवेदन नहीं भेजने के कारण यह जवाबदेही डीसीएलआर को दी थी. पर नियम कानून का हवाला देते हुए उन्होंने फिलहाल इसके जांच से अपना हाथ खींच लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन