शहर में सफाई का काम ठप, 30 टन कचरा फैला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 12:56 AM
मधुबनी : शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी शहर की साफ-सफाई नहीं हो सकी. साफ-सफाई शुरू कराने में नप प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं. तो दूसरी ओर शहर प्रति दिन आठ टन कचरा इकठ्ठा कर रहा है. अब तक करीब तीस से बत्तीस टन […]
मधुबनी : शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी शहर की साफ-सफाई नहीं हो सकी. साफ-सफाई शुरू कराने में नप प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं. तो दूसरी ओर शहर प्रति दिन आठ टन कचरा इकठ्ठा कर रहा है. अब तक करीब तीस से बत्तीस टन कचरा शहर में जमा हो चुका है.
अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के चौक चौराहा व गलियों का हाल क्या होगा. कचरा पेटी में अब कचरा नहीं फेंका जा रहा है लोग बीच सड़क पर ही कचरा डाल रहे हैं. सरांध से आना जाना भी मुहाल बना हुआ है. लाख प्रयास के बाद भी शहर में सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










