आटो पलटने से बच्ची समेत तीन घायल

मधुबनी : टेंपो पलटने से 2 वर्षीय बच्ची समेत दो महिला के गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों द्वारा तीनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डा. एसके झा द्वारा तीनों घायलों का इलाज किया गया. तीनों घायलों के सिर फट गया था. सभी को […]
मधुबनी : टेंपो पलटने से 2 वर्षीय बच्ची समेत दो महिला के गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों द्वारा तीनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डा. एसके झा द्वारा तीनों घायलों का इलाज किया गया. तीनों घायलों के सिर फट गया था. सभी को 8-10 स्टीच लगाया गया. जिसके बाद तीनों घायलों को सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया. घायलों में पूजा देवी 47 वर्ष, बेवी देवी 40 वर्ष व साक्षी 2 वर्ष बताया गया. घटना अरेर गांव की है. जहां घर के समीप ही अनियंत्रित होकर टैंपो पलट गया. डा. झा ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है.
शराबी गिरफ्तार. लौकही. नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान पिपराही गांव निवासी राजेश यादव के रूप में की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




