जिले में आयी बाढ़ में अब तक 26 लोगों की गयी जान, सबसे अधिक बेनीपट्टी में हुई मौत

मधुबनी : जिले के 15 प्रखंडों में आई बाढ़ में जान माल की भारी क्षति हुई है. जहां एक तरफ हजारों एकड़ में लगी फसल नष्ट हो गया है. वहीं इस प्रलंयकारी बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 23 लोगों की मौत बाढ़ में डूबने से हुई है. जबकि […]
मधुबनी : जिले के 15 प्रखंडों में आई बाढ़ में जान माल की भारी क्षति हुई है. जहां एक तरफ हजारों एकड़ में लगी फसल नष्ट हो गया है. वहीं इस प्रलंयकारी बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 23 लोगों की मौत बाढ़ में डूबने से हुई है. जबकि 3 लोगों की मौत बाढ़ में सर्पदंश से हुआ है. बाढ़ में हुए मौत के आंकड़ों पर यदि गौर किया जाए तो
जिला प्रशासन के आंकड़ज्ञ के अनुसार बाढ़ में बेनीपट्टी प्रखंड में सबसे अधिक 7 लोगों के डूबने से मौत हुई है. इसके बाद लौकही प्रखंड में 4 लोगों की मौत हुई है. इनमें 3 लोगों की मौत डूबने से एवं एक व्यक्ति की मौत सांप काटने से हुई है. इसके बाद मधेपुर में दो, बिस्फी में दो, बासोपट्टी में दो, मधवापुर में दो, लदिया, बासोपट्टी में दो- दो राजनगर, बाबूबरही, कलुआही, जयनगर, अंधराठाढी में एक- एक में एक एक लोगों की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










