दुकानों-घरों में पानी, विरोध में जाम

Updated at :12 Jul 2017 5:36 AM
विज्ञापन
दुकानों-घरों में पानी, विरोध में जाम

रहिका : एनएच-105 पेट्रोल पंप के सामने स्थानीय लोगों ने मंगलवार को फिर सड़क जाम कर अपना आक्रोश का इजहार किया. जाम कर रही महिला व पुरुषों का कहना था कि रविवार के रात से हो रही भारी बारिश के चलते पूरे रहिका गांव में सैकड़ो घर एवं दर्जनों दुकानों में एनएच 105 के ऊंचीकरण […]

विज्ञापन

रहिका : एनएच-105 पेट्रोल पंप के सामने स्थानीय लोगों ने मंगलवार को फिर सड़क जाम कर अपना आक्रोश का इजहार किया. जाम कर रही महिला व पुरुषों का कहना था कि रविवार के रात से हो रही भारी बारिश के चलते पूरे रहिका गांव में सैकड़ो घर एवं दर्जनों दुकानों में एनएच 105 के ऊंचीकरण किये जाने के बाद पानी घुस गया है.

जिसके निदान को लेकर लोगो द्वारा सोमवार को सड़क जाम किया गया था.

देर शाम थाना प्रभारी के पंकज आनंद के आश्वासन पर जाम समाप्त कर दिया गया और प्रशासनिक पहल से तुरंत पानी निकासी के लिए पहल शुरु कर दिया गया, तत्काल दो जेसीबी मशीन लगा कर पानी निकासी के लिए कच्चा नाला खुदाई का काम शुरु कर दिया गया , लेकिन आधी खुदाई के बाद रात अधिक हो जाने के कारण मशीन खुदाई काम बंद कर चले गए. जिस खुदाई से पानी की निकासी नही हो सकी.
लोग सुबह से इंतजार कर रहे थे कि मशीन आकर बचे हुए काम पूरा कर देगी औऱ पानी निकासी होने लगेगा ,पर समय बीतता गया और पानी निकासी का काम नहीं हो सका तो लोग फिर आजिज हो सड़क जाम कर दिया.
जानकारी हो मंगलवार की सुबह में भी भारी बारिश के कारण गांव
एवं दुकान में पानी बढ़ गया है .खबर लिखे जाने तक सड़क जाम नहीं समाप्त किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन