आपदा मंत्री ने परिजनों को सौंपी राशि

Published at :10 Dec 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
आपदा मंत्री ने परिजनों को सौंपी राशि

मधेपुरा : बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर सड़क हादसे मौत के शिकार बने पवन कुमार सिंह के घर पर पहुंच कर परिजनों को आपदा विभाग की ओर से चार लाख रुपये का चेक सौंपा. युवक की मां ललिता देवी को चेक प्रदान करते हुए मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग किसी […]

विज्ञापन
मधेपुरा : बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर सड़क हादसे मौत के शिकार बने पवन कुमार सिंह के घर पर पहुंच कर परिजनों को आपदा विभाग की ओर से चार लाख रुपये का चेक सौंपा. युवक की मां ललिता देवी को चेक प्रदान करते हुए मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग किसी भी तरह के आपदा से पीडि़त लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा.
ज्ञात हो कि मधेपुरा सहरसा मुख्य पथ एनएच 107 पर गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर और बाइक की ठोकर में गणेश स्थान निवासी पवन सिंह की मौत हो गयी थी. इस मौके पर सदर एसडीओ संजय कुमार निराला सीओ मिथिलेश कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण यादव, अमेश कुमार, कृष्ण कुमार यादव, अरविंद यादव, सिंहेश्वर मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन