मधेपुरा में मुखिया के भतीजे की गला रेतकर हत्या की

मधेपुरा : खापुर मुखिया के भतीजा की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर गांव की है. घटना की जानकारी मंगलवार को करीब 12 बजे दिन में किसानों ने खेत भ्रमण के दौरान खेत में पड़े शव को देखने के बाद ग्रामीणों को बताया, जिसके बाद शव को देखने मुखिया […]
मधेपुरा : खापुर मुखिया के भतीजा की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर गांव की है. घटना की जानकारी मंगलवार को करीब 12 बजे दिन में किसानों ने खेत भ्रमण के दौरान खेत में पड़े शव को देखने के बाद ग्रामीणों को बताया, जिसके बाद शव को देखने मुखिया मुन्ना कुमार सहित ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे,
तो शव की पहचान कृपाल सिंह के पुत्र पवन कुमार (23) के रूप में हुई. घटना के बाबत मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार की रात्रि उनका पुत्र पवन कुमार लगभग साढ़े नौ बजे खाना खाकर सोने जा रहा था कि तभी किसी ने बुलाया, जिसके कहने पर वो चला गया. रात भर घर नहीं आया. इसके बाद से मोबाइल पर फोन लगाया तो मोबाइल बंद पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




