सरकार की नयी पॉलिसी से ईंट उद्योग पर पड़ा असर

मधेपुरा : कोसी में ईंट निर्माण उद्योग के सामने काफी चुनौतियां है. ईंट निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री की जहां कमी है. वहीं सड़कों की जर्जरता का असर कोयला की ढुलाई पर पड़ रहा है. इसके बावजूद ईंट निर्माण में लगे व्यापारी मेहनत कर लोगों के घर बनाने के लिए प्रयुक्त होने वाले ईंट का […]
मधेपुरा : कोसी में ईंट निर्माण उद्योग के सामने काफी चुनौतियां है. ईंट निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री की जहां कमी है. वहीं सड़कों की जर्जरता का असर कोयला की ढुलाई पर पड़ रहा है. इसके बावजूद ईंट निर्माण में लगे व्यापारी मेहनत कर लोगों के घर बनाने के लिए प्रयुक्त होने वाले ईंट का निर्माण में जुटे हैं. सरकार के कई बेतुके नियम इस उद्योग के लिए खतरा बन रहे है. ऐसे में पूरे कोसी क्षेत्र के ईंट व्यवसायियों को एकजुट होकर कानूनी लड़ाई के लिए तत्पर होना होगा. ये बातें पूर्व मुख्य पार्षद सह कोसी ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष डा विशाल कुमार बबलू ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




