अब बालू व गिट्टी मिलेगा ऑनलाइन, भुगतान होगा कैशलेस

मधेपुरा : भवन निर्माण हो या सरकारी कार्य, बालू व गिट्टी ऑनलाइन मिलेगा. इसका भुगतान भी कैशलेस होगा. लोग ऑनलाइन पैमेंट या डिमांड ड्राप्स से भुगतान करेंगे. इस बाबत सरकार टॉल फ्री नंबर जारी कर रही है. इसके अलावा ई मार्केटिंग कंपनियों के तर्ज पर पोर्टल विकसित किया जा रहा है. अगले दो से तीन […]
मधेपुरा : भवन निर्माण हो या सरकारी कार्य, बालू व गिट्टी ऑनलाइन मिलेगा. इसका भुगतान भी कैशलेस होगा. लोग ऑनलाइन पैमेंट या डिमांड ड्राप्स से भुगतान करेंगे. इस बाबत सरकार टॉल फ्री नंबर जारी कर रही है. इसके अलावा ई मार्केटिंग कंपनियों के तर्ज पर पोर्टल विकसित किया जा रहा है. अगले दो से तीन दिन में यह व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जायेगी.
ग्राहक द्वारा ऑर्डर देने के बाद नजदीकी रिटेलर की जीपीएस सिस्टम से पहचान की जायेगी. वहीं रिटेलर वाहन से आपूर्ति करेंगे. उन्हें विभाग इंडेट भेजेगी. यह जानकारी जिला खनन पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने दी. उन्होंने बताया कि विभाग ने तय कर दिया है कि किसी भी सूरत में लोगों को घटतौली कर बालू या गिट्टी की आपूर्ति नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




