थियेटर है जीवन, रंगमंच देता है सुकून

मधेपुरा : फिल्मों का सफर कोई आसान सफर नहीं होता. एनएसडी के बाद संघर्ष करने के दौरान कई फिल्में, टेलीविजन सीरियल से लेकर डॉक्युमेंट्री फिल्मों में काम करने का मौका मिला. पर जो सुकून थियेटर देता है, रंगमंच देता है. वैसा सुकून विरले मिल पाता है. बगैर रिटेक का मौका लिये दर्शकों के सामने सशक्त […]
मधेपुरा : फिल्मों का सफर कोई आसान सफर नहीं होता. एनएसडी के बाद संघर्ष करने के दौरान कई फिल्में, टेलीविजन सीरियल से लेकर डॉक्युमेंट्री फिल्मों में काम करने का मौका मिला. पर जो सुकून थियेटर देता है, रंगमंच देता है. वैसा सुकून विरले मिल पाता है. बगैर रिटेक का मौका लिये दर्शकों के सामने सशक्त अंदाज में अपनी बात को रखना रंग मंच ही सिखाता है.
गुरुवार को फिल्म कलाकार व थियेटर के जाने माने अभिनेता रामबहादुर रेणु ने नवाचार रंग मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुये कही. संस्था द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व मिथिला की पहचान पाग पहनाकर रामबहादुर रेणु को सम्मानित किया. रेणु ने कहा कि राज्यसभा टीवी द्वारा संविधान में कार्य करते वक्त देश के नामचीन नेताओं तथा तत्कालीन परिस्थिति को समझने का मौका मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




