मांग पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी

Published at :15 May 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
मांग पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी

महेशखूंट : जिला आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की बैठक रविवार को प्राथमिक विद्यालय बिचली टोला में आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता गोगरी प्रखंड सचिव अनिता देवी ने की. बैठक में भाग लेने जिला भर से आए सैकड़ों सेविका सहायिका को संबोधित करते हुए संघ के प्रधान महासचिव निर्मला कुमारी ने कहा कि सरकार जब […]

विज्ञापन

महेशखूंट : जिला आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की बैठक रविवार को प्राथमिक विद्यालय बिचली टोला में आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता गोगरी प्रखंड सचिव अनिता देवी ने की. बैठक में भाग लेने जिला भर से आए सैकड़ों सेविका सहायिका को संबोधित करते हुए संघ के प्रधान महासचिव निर्मला कुमारी ने कहा कि सरकार जब तक सेविका सहायिका की 16 सूत्री मांगे पूरा नहीं करेगी तब तक वे लोग अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि 24 मार्च से अब तक हड़ताल को 51 दिन हो गये हैं.

फिर भी सरकार का ध्यान इस ओर नहीं गया है. यह सरकार की संवेदनहीनता का संकेत है. उन्होंने कहा कि दो बार विधान सभा का घेराव किया गया. जिसमें दो सेविका की मौत हो चुकी है. लेकिन इस ओर बेपरवाह है. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी दोरंगी नीति छोड़कर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करें. हालांकि सरकार की ओर से 16 एवं 17 मई को वार्ता का समय दिया गया है. परंतु, जब तक मांगें पूरी नहीं होगी आन्दोलन जारी रहेगा. इस अवसर पर नीलम देवी, प्रियंका, नीतू कुमारी, मुमताज बेगम, गौरी कुमारी सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन