आज से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की छुट्टी

लखीसराय : अनुमंडल पदाधिकारी अंजनी कुमार ने शीतलहर व अत्यधिक ठंड को देखते हुए लखीसराय अनुमंडल के सभी प्राथमिक/मध्य विद्यालय/केंद्रीय विद्यालय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा एक से पांच तक बच्चों की छुट्टी की घोषण की है. उन्होंने दिनांक 16 .12.16 से अगले आदेश तक इन वर्गों का शैक्षणिक कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी […]
लखीसराय : अनुमंडल पदाधिकारी अंजनी कुमार ने शीतलहर व अत्यधिक ठंड को देखते हुए लखीसराय अनुमंडल के सभी प्राथमिक/मध्य विद्यालय/केंद्रीय विद्यालय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा एक से पांच तक बच्चों की छुट्टी की घोषण की है. उन्होंने दिनांक 16 .12.16 से अगले आदेश तक इन वर्गों का शैक्षणिक कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी किया है़ एसडीओ ने अपने ज्ञापांक 431 दिनांक 15.12.16 के तहत जारी आदेश में कहा है कि सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा से 06 से 12वीं तक का शैक्षणिक कार्य प्रात:
दस बजे से दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा़ उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि विद्यालय में सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी इस अवधि में उपस्थित रहेंगे. एसडीओ के पत्र जारी करने के बाद डीइओ ने भी सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर उपरोक्त आदेशों के अनुपालन करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




