दो बुकिंग क्लर्क का किया गया फेरबदल

Published at :26 Sep 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
दो बुकिंग क्लर्क का किया गया फेरबदल

लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के तत्वावधान में बीते नौ दिनों से भारतीय रेलवे में जारी स्वच्छता सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीबी गुप्ता ने किऊल स्टेशन का सघन निरीक्षण किया़ इस दौरान उन्होंने स्टेशन के राजस्व में वृद्धि करने एवं यात्री सुविधा को सरल व सहज […]

विज्ञापन

लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के तत्वावधान में बीते नौ दिनों से भारतीय रेलवे में जारी स्वच्छता सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीबी गुप्ता ने किऊल स्टेशन का सघन निरीक्षण किया़ इस दौरान उन्होंने स्टेशन के राजस्व में वृद्धि करने एवं यात्री सुविधा को सरल व सहज तरीके से चलाने की हिदायतें दी़ सीनियर डीसीएम श्री गुप्ता ने इस दौरान किऊल प्लेटफार्म स्थित सीआईटी ऑफिस, प्रथम श्रेणी यात्री प्रतीक्षालय, रेलवे कैंटिन,

पार्सल पार्किंग, रेलवे के टी स्टॉल एवं टिकट बुकिंग ऑफिस पहुंचकर रेलवे प्रावधानों के अनुरूप रेलवे सुविधा संचालन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर राजस्व बढ़ोतरी के साथ यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में हर संभव प्रयास करने पर बल दिया़ श्री गुप्ता के अनुसार स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत कार्यक्रम अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बीते 17 सितंबर से 25 सितंबर तक नौ दिवसीय समारोह का सभी रेलवे स्टेशनों पर आयोजन किया गया़ इनमें पर्यावरण, स्टेशन, रेलगाड़ी, नीर, परिसर, सहयोग, संवाद एवं स्वच्छ आहार के कार्यक्रमों के साथ इस कार्यक्रम का आज विधिवत समापन किया गया़

इस दौरान प्रतिदिन स्वच्छता की दिशा में एक-एक कार्यक्रम आयोजित किये गये़ इस बीच उन्होंने हाल के दिनों में निलंबन मुक्त किये गये बुकिंग क्लर्क बीके साहू को पार्सल कार्यालय में डयूटी देने एवं बिना सूचना दिये बगैर लंबे समय से गायब रहने वाले बुकिंग क्लर्क ओम प्रकाश अंबष्टा को किऊल से अन्यत्र तबादला किये जाने को लेकर बुकिंग सुपरवाईजर संजीव कुमार से उनके अभिलेख डीसीएम कार्यालय भेजने की हिदायत दी़ इस दौरान सीनियर डीसीएम ने किऊल से शेखपुरा तक विभिन्न स्टेशनों एवं हाल्टों का सड़क मार्ग से औचक निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान मुख्य यातायात निरीक्षक (किऊल-गया), आरके सिन्हा(मोकामा-झाझा) एवं गुड्स सुपरवाइजर बिंदेश्वर दास सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन