केरोसिन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हलसी : सोमवार को प्रखंड के कैंदी पंचायत में जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा दो माह से केरोसिन वितरण नहीं किये जाने के कारण ग्रामीणों ने सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग जाम कर लगभग एक घंटे तक परिचालन बाधित रखा. ग्रामीण राजीव कुमार, हितेंद्र कुमार, विजय साह, सुकेश साह आदि ग्रामीणों ने बताया कि पूर्वी गिद्धा के […]
हलसी : सोमवार को प्रखंड के कैंदी पंचायत में जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा दो माह से केरोसिन वितरण नहीं किये जाने के कारण ग्रामीणों ने सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग जाम कर लगभग एक घंटे तक परिचालन बाधित रखा.
ग्रामीण राजीव कुमार, हितेंद्र कुमार, विजय साह, सुकेश साह आदि ग्रामीणों ने बताया कि पूर्वी गिद्धा के जनवितरण प्रणाली दुकानदार दो माह से केरोसिन का वितरण नहीं कर रहे है और मांग किये जाने पर डीलर द्वारा आनाकानी किया जाता है. जाम की जानकारी मिलते ही सीओ उपेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष गौतम कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










