अतिक्रमण के कारण लगता है जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2014 6:53 AM

विज्ञापन

ट्रैफिक व पार्किग के लिए लिए नहीं है व्यवस्था जहां-तहां लगते हैं वाहन जमुई:शहर में जाम की समस्या अब नासूर बनती जा रही है. सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाब के कारण हर दिन लोगों को जाम की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ रहा है. सड़कों पर बेतरतीब वाहनों का पार्किग व अतिक्रमण इसकी मुख्य […]

विज्ञापन

ट्रैफिक व पार्किग के लिए लिए नहीं है व्यवस्था

जहां-तहां लगते हैं वाहन

जमुई:शहर में जाम की समस्या अब नासूर बनती जा रही है. सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाब के कारण हर दिन लोगों को जाम की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ रहा है. सड़कों पर बेतरतीब वाहनों का पार्किग व अतिक्रमण इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है. ट्रैफिक व पार्किग व्यवस्था न होने से कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है. जबकि जाम की समस्या से निबटने को लेकर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

नियमों का पालन नहीं

शहरों की सड़कों पर यातायात नियमों का पालन नहीं होता है. वाहन चालक जैसे-तैसे कहीं भी घुस कर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं. ऑटो चालकों द्वारा बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर यात्रियों को बिठाये जाने से भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है. लेकिन इन्हें मना करने वाला कोई नहीं है. हां कभी-कभी खबार जिले के आला अधिकारियों के गुजरते वक्त पुलिस को वाहन चालकों पर डंडा चलाते देखा जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन