राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

Published at :04 Dec 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन फोटो : 10(प्रमाणपत्र के साथ विजित प्रतिभागी व डीइओ बीएन झा)जमुई : बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी प्रभाग द्वारा विगत 3 दिसंबर को विश्व नि:शक्तता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के चार छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया […]

विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन फोटो : 10(प्रमाणपत्र के साथ विजित प्रतिभागी व डीइओ बीएन झा)जमुई : बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी प्रभाग द्वारा विगत 3 दिसंबर को विश्व नि:शक्तता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के चार छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए डीइओ बीएन झा ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता उड़ान में अस्थि नि:शक्त सविता कुमारी ने ट्राय साइकिल दौड़ में प्रथम तथा म्यूजिकल चेयर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया है. वहीं श्रवण नि:शक्त संजीत कुमार ने जलेबी दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने बताया कि इन सभी सफल छात्र-छात्राओं को शिक्षा मंत्री डाॅ अशोक कुमार चौधरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मैं इन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और बेहतर प्रदर्शन के लिए कोटि-कोटि आशीर्वाद भी देता हूं. इस अवसर पर संभाग प्रभारी अमित कुमार सिंह के अलावे दर्जनों छात्र-छात्रा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन