यातायात प्रभारी ने की दबंगई बंद कराया प्रदूषण जांच केंद्र
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 2:19 AM
पूर्णिया : एक तरफ बिना प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट के वाहनों से जुर्माना वसूलने का काम जिले भर में जारी है, तो दूसरी तरफ यातायात प्रभारी रवीश रंजन ने दबंगई दिखाते हुए सोमवार को फोर्ड कंपनी चौक स्थित धुआं प्रदूषण जांच केंद्र को ही बंद करा दिया. दरअसल दोपहर करीब 02:30 बजे केंद्र पर लोगों की […]
पूर्णिया : एक तरफ बिना प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट के वाहनों से जुर्माना वसूलने का काम जिले भर में जारी है, तो दूसरी तरफ यातायात प्रभारी रवीश रंजन ने दबंगई दिखाते हुए सोमवार को फोर्ड कंपनी चौक स्थित धुआं प्रदूषण जांच केंद्र को ही बंद करा दिया.
दरअसल दोपहर करीब 02:30 बजे केंद्र पर लोगों की काफी भीड़ जुटी थी. लोग जांच का प्रमाणपत्र पाने के लिए कतार में खड़े थे. इसी बीच मौके पर पहुंचे यातायात प्रभारी रवीश रंजन ने पहले तो वहां मौजूद कर्मी से अनुज्ञप्ति की मांग की.
इसके बाद अनुज्ञप्ति को देखे बिना केंद्र को जबरन बंद करा दिया गया. साथ ही यह हिदायत भी दी गयी कि बिना अनुमति केंद्र खोलने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










