¹सूर्यगढ़ा विस में दो का नामांकन रद्द
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2015 3:29 AM
प्रतिनिधि : लखीसराय बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में लखीसराय व सूर्यगढ़ा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को संपन्न हुए नामांकन प्रक्रिया के बाद गुरुवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गयी. नामांकन पत्रों की जांच सभी प्रत्याशियों व चुनाव पर्यवेक्षकों के समक्ष दोनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा की गयी. […]
प्रतिनिधि : लखीसराय बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में लखीसराय व सूर्यगढ़ा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को संपन्न हुए नामांकन प्रक्रिया के बाद गुरुवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गयी.
नामांकन पत्रों की जांच सभी प्रत्याशियों व चुनाव पर्यवेक्षकों के समक्ष दोनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा की गयी. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सूर्यगढ़ा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह जिले के डीसीएलआर प्रभात चंद्रा ने दो निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत कुमार एवं सुरेंद्र पांडेय के नामांकन पत्रों में त्रुटि पाते हुए उन्हें अस्वीकृत कर दिया.
इस संबंध में डीसीएलआर श्री चंद्रा ने बताया कि फार्म 26 में दाखिल शपथ पत्र के सभी कॉलम नहीं भरे जाने एवं लिखित सूचना के बाद भी निर्धारित समयावधि में नया शपथ पत्र नहीं दाखिल करने के बाद दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन कर दिया गया.
जबकि प्रमोद शर्मा एवं निर्दलीय जितेंद्र शुक्ला ने निर्धारित समय पर अपना शपथ पत्र जमा कर दिया जिस कारण उनके नामांकन को स्वीकार कर लिया गया. इस तहर अब सूर्यगढ़ा विधानसभा के लिए कुल 15 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं. वहीं नामांकन रद्द होने के बाद रंजीत कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन देकर शिकायत किया की राजनीति के तहत उनका नामांकन परचा अस्वीकार किया गया.
जबकि लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी रेणु देवी के नामांकन पत्र के प्रस्ताव कॉलम में 10 की जगह 4-5 को दिया गया तथा उनका नामांकन स्वीकृत कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










