स्वच्छता अभियान को लेकर आज निकाली जायेगी रैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2015 7:03 PM
हलसी. बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में रविवार को स्वच्छता अभियान को लेकर रैली निकाली जायेगी. यह जानकारी प्रखंड समन्वयक मौसमी कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गंदगी रहने से जल प्रदूषित होती है. इस कारण […]
हलसी. बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में रविवार को स्वच्छता अभियान को लेकर रैली निकाली जायेगी. यह जानकारी प्रखंड समन्वयक मौसमी कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गंदगी रहने से जल प्रदूषित होती है. इस कारण से भी लोगों में बीमारियां पैदा होती है. ओवर लोड वाहनों पर नहीं होती है कार्रवाई फोटो संख्या 10चित्र परिचय- ओवर लोड वाहन हलसी. प्रखंड में वाहनों की ओवर लोडिंग से जिलाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है. ओवर लोड के कारण सड़क हादसे की संभावना अधिक रहती है. डीएम के आदेश में बाइक पर ट्रिपल सवार, बस व जीप की छतों पर सवारी आदि नहीं करने के लिए कहा गया था, लेकिन जल्दी पहुंचने व वाहन मालिकों की कमाई से ओवर लोड वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि ओवर लोडिंग वाहन के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि जब तक सड़क सुरक्षा कानून पूर्ण रुपेण लागू नहीं होगा विभाग द्वारा छापेमारी जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










