अवहेलना. नहीं हो रहा जिलाधिकारी के आदेश का पालन, दौड़ रही जुगाड़ गाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2015 11:43 AM
लखीसराय: जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिये गये परिवहन संबंधी दिशा निर्देशों का जिले में कहीं भी पालन होता नहीं दिख रहा है. विगत 12 फरवरी को अपने कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान डीएम मनोज कुमार सिंह ने जिले के सभी थानाध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्र में जुगाड़ गाड़ी के परिचालन पर पूरी […]
लेकिन डीएम के आदेश के बावजूद जिले में उसका पालन होता नहीं दिख रहा है. आज भी जिले के विभिन्न मार्गो चाहे लखीसराय-सूर्यगढ़ा मार्ग हो या फिर लखीसराय- बड़हिया मार्ग, सभी जगह जुगाड़ गाड़ी पर यात्रियों तथा सामान ढोते देखा जा सकता है.
इतना ही नहीं जुगाड़ गाड़ी इस क्षेत्र के विभिन्न थानों के सामने से भी गुजरते हैं, लेकिन इन्हें बंद कराने की दिशा में विशेष कार्रवाई होती नहीं दिख रही है. हालांकि डीएम द्वारा आदेश दिये जाने के बाद एक दो दिनों तक जुगाड़ गाड़ी की धर-पकड़ की गयी थी, लेकिन उसके बाद अधिकारियों व पुलिस जवानों ने इसमें शिथिलता बरतनी शुरू कर दी. अब तो ये फिर खुलेआम सड़कों पर दौड़ने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










