गंगा में डूबने की घटनाओं में हो रही वृद्धि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2017 3:29 AM (IST)
विज्ञापन

गंगा से अवैध रूप से मिट्टी कटाव के कारण गंगा का सतह हो रहा अव्यवस्थित सतह की ऊंच नीच की वजह से गंगा स्नान करने वालों को नहीं चल पाता गड्ढे का पता लखीसराय : जिला खनन विभाग की उदासीनता एवं चिमनी मालिकों की मिलीभगत से गंगा के बालू का उठाव के परिणामस्वरुप ही गंगा […]
विज्ञापन
गंगा से अवैध रूप से मिट्टी कटाव के कारण गंगा का सतह हो रहा अव्यवस्थित
सतह की ऊंच नीच की वजह से गंगा स्नान करने वालों को नहीं चल पाता गड्ढे का पता
लखीसराय : जिला खनन विभाग की उदासीनता एवं चिमनी मालिकों की मिलीभगत से गंगा के बालू का उठाव के परिणामस्वरुप ही गंगा नदी में स्नान के दौरान लोगों के डूबने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. एक महीने के अंदर बड़हिया एवं मरांची थाना के दो अलग अलग जगहों पर एक दर्जन के आसपास लोगों के गंगा में डूबने से मौत हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक जब गंगा का सोता सूखता है तब चिमनी मालिक द्वारा अवैध रूप से गंगा नदी के बालू का उठाव किया जाता है. जिससे कहीं से ज्यादा तो कहीं से कम बालू निकाले जाने के कारण नदी के किनारे जगह जगह गड्ढे बन जाते है. बरसात के दिनों में जब गंगा का पानी सोता में आ जाता है
तब गड्ढा का पता कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि जब लोग गंगा स्नान करने जाते हैं तो ऐसे ही गड्ढो में समा जाने की वजह से डूब कर उनकी मौत हो जाती है. सोमवार को भी इसी प्रकार का एक दर्दनाक हादसा बड़हिया में हुआ. जहां एक ही परिवार के चार किशोरों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी. कुछ ही दिन पूर्व बगल के मरांची थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना में सात लोगों की मौत हो चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि गंगा के सोता में अगर ऊच नीच नहीं होता तो ऐसी दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सकता था.
बोले अधिकारी
प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पानी का स्तर कम होने के बाद इस पर कड़ी नजर रखी जायेगी . जिससे भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




