मतगणना के लिए बनाये गये 28 टेबल

Published at :23 May 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणना के लिए बनाये गये 28 टेबल

किशनगंज : नगर निकाय के लिए रविवार को संपन्न हुए मतदान की मतगणना आज बाजार समिति परिसर में प्रात: 8 बजे से शुरू हो जायेगी. तीनों निकायों की मतगणना का कार्य यहीं होगा. मतगणना कार्य जल्द संपन्न हो सके इसके लिए 28 टेबुल लगाये गये है़ं सर्वप्रथम 14 टेबुल पर ठाकुरगंज और 14 टेबुल पर […]

विज्ञापन

किशनगंज : नगर निकाय के लिए रविवार को संपन्न हुए मतदान की मतगणना आज बाजार समिति परिसर में प्रात: 8 बजे से शुरू हो जायेगी. तीनों निकायों की मतगणना का कार्य यहीं होगा. मतगणना कार्य जल्द संपन्न हो सके इसके लिए 28 टेबुल लगाये गये है़ं सर्वप्रथम 14 टेबुल पर ठाकुरगंज और 14 टेबुल पर बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र की मतगणना की जायेगी. मतगणना प्रारंभ होने के आधे घंटे के भीतर ठाकुरगंज के सभी 12 वार्डों का फैसला हो जायेगा.

दूसरे राउंड में बहादुरगंज के 18 वार्डों के गणना की जायेगी. इसके बाद किशनगंज का मतगणना कार्य आरंभ कर दिया जायेगा. मतगणाना कार्य को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ सोमवार को जिलाधिकारी पंकज दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का जायजा लिया़ पहले मतगणना के लिए 14 टेबुल लगाने की ही व्यवस्था की गयी थी़

लेकिन स्थल निरीक्षण के दौरान डीएम ने 14 के बदले कुल 28 टेबुल लगाने का निर्देश दिये़ गरमी को देखते हुए डीएम ने मतगणना स्थल पर पीने के पानी एवं पर्याप्त संख्या में पंखा लगाने के निर्देश भी दिये़ इसके अलावा पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग अस्थायी शौचालय की व्यवस्था करने के आदेश भी दिया. मतगणना के दौरान या मतगणना के बाद किसी भी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए एसपी ने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया़ इस दौरान डीएम एवं एसपी के अलावा एडीएम रामजी साह, एएसपी अनिल कुमार, एसडीओ मो शफीक, एसडीपीओ कामिनी बाला, वरीय उपसमाहर्ता रामाशंकर, डीआरडीए निदेशक विधानचंद्र यादव, जिला कोषागार पदाधिकारी राजेश कुमार चंद्रवंशी, डीसीएलआर नीरज कुमार, सार्जेंट मेजर दीपांकर श्रीज्ञान के अलावा अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन